पहल: संजीवनी नर्सिंग होम में पितृपक्ष में 18 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा निःशुल्क ओपीडी सेवा

छपरा। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में एक अच्छी पहल की गई है। संजीवनी नर्सिंग होम के संस्थापक व लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने अपने पितरों के याद में 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निःशुल्क ओपीडी सेवा शुरू किये है।
उन्होंने बताया कि आने वाले सभी मरीजों का ओपीडी का फीस नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य हम हमेशा अपने पितरों के याद में पुरे पितृपक्ष के दौरान अपने नर्सिंग होम में ओपीडी सेवा निःशुल्क कर देता हूँ । यह कार्य मै कई वर्षो से करते आ रहा हूँ। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष 15 दिन का समय होता है जो पितरों का होता है। पितृपक्ष के दौरान किया गया दान -पुण्य और अर्पित जल पितरों को मिलता है।
इस अवसर पर हम अपने पेशे के माध्यम से ही अपने पूर्वजों को यह 15 दिन समर्पित कर दिए और संजीवनी नर्सिंग होम में दिखाने आने वाले सभी मरीजों के लिए निशुल्क ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हूँ अपने पिता, चाचा और पूर्वजों के वजह से हूँ. मेरे पिता और चाचा जो सिख देकर गये है उन्ही लोंगो के सिखाय रास्ते पर चलने का प्रयास करता हूँ। मेरे पिता हमेशा एक बात कहते थे व्यक्ति को कभी भी मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहियें। मानव एक समुद्र के समान होती है। ऐसे में यदि इस सागर की कुछ बूंदे गंदी भी हो जाए तो पूरा समुद्र गंदा नहीं होता है।
मनुष्य को हमेशा इसी मानवता की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए क्योंकि मानवता इंसान का सिर्फ एक अच्छा गुण ही नहीं बल्कि उसका धर्म ही होता है। सभी धर्मों में मानव सेवा को ईश्वर की सेवा बताया गया है। ऐसे में हर इंसान को यही प्रयास करना चाहिए कि वह सच्चे मन से, पूरी ईमानदारी के साथ न इंसान और जीवों की सेवा करे. उन्होंने बताया कि निःशुल्क ओपीडी सेवा में आज करीब 150 से अधिक मरीजों को लाभ पंहुचा है। अब यह सिलसिला 02 अक्टूबर तक चलता रहेगा। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, डॉ संजू प्रसाद, लक्ष्मण यादव, स्वेता कुमारी, रीता कुमारी, रोहित कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







