
छपरा। बिहार में गंडक नदी की बदलती धारा और बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ संकट को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने एक विस्तृत सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। जल संसाधन विभाग जल्द ही नेपाल की सीमा स्थित वाल्मीकिनगर से लेकर सारण जिले के सोनपुर तक गंडक नदी के 225 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में सर्वे करेगा, जो गंडक के गंगा में मिलन स्थल तक फैला हुआ है।
नदी की प्रवृत्ति को समझने की कोशिश
इस सर्वे में नदी की प्रवाह दिशा, मौजूदा स्थिति, तटबंधों की मजबूती, गाद की स्थिति, और नदी पर बने ढांचों का आकलन किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 2020 में भी एक सीमित सर्वे किया गया था, लेकिन 2024 की भीषण बाढ़ के बाद व्यापक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ सर्वेक्षण की आवश्यकता महसूस की गई।
ये भी पढ़ें= पपीता की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मिलेगा 75% अनुदान
2024 की बाढ़ ने मचाई थी तबाही
गौरतलब है कि 28 सितंबर 2024 को गंडक नदी में 21 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया और जलस्राव 5.62 लाख क्यूसेक तक पहुँच गया। इससे पहले 2003 में 6.39 लाख क्यूसेक का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। हालांकि, पिछली बार यह मात्रा रिकॉर्ड से कुछ ही कम थी, पर इसके प्रभाव बेहद विनाशकारी रहे।
मुख्यमंत्री की पहल से छपरा होगा स्मार्ट, 50 योजनाओं पर खर्च होंगे 47.27 करोड़ रुपये
तटबंधों की हालत खराब, गाद बनी संकट
पिछले साल की बाढ़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि मौजूदा तटबंध अब पर्याप्त नहीं हैं। नदी की तलहटी में बढ़ती गाद के कारण नदी का तल ऊपर उठता जा रहा है, जिससे थोड़े जलस्राव में भी बाढ़ की स्थिति बन जाती है। गाद के कारण नदी की धाराएँ किनारों की ओर फैलती हैं और नहरों पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है।
512 करोड़ की क्षति, अब बनेगी नई कार्ययोजना
2024 की बाढ़ में राज्य सरकार को 512 करोड़ रुपये की क्षति हुई थी। लगभग 118 किलोमीटर तटबंध क्षतिग्रस्त हुए और कई संरचनाएं ध्वस्त हो गईं। इन्हीं वजहों से सरकार अब तटबंधों की मजबूती, जल निकासी और गाद प्रबंधन को लेकर नई कार्य योजना तैयार करेगी।
पंचायती राज विभाग में तकनीकी सहायक के 942 पदों पर संविदा नियुक्ति, आवेदन 26 मई से शुरू
Chhapra News: अंबिका भवानी मंदिर को मिलेगा दिव्य स्वरूप, 13 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प
अब गंडक के लिए होगी दीर्घकालिक तैयारी
राज्य सरकार का मानना है कि केवल तात्कालिक मरम्मत नहीं, बल्कि विज्ञान आधारित, टिकाऊ समाधान ही गंडक नदी से जुड़े जिलों को बाढ़ के कहर से बचा सकते हैं। सर्वेक्षण के आधार पर स्थायी समाधान की दिशा में योजनाएं तैयार की जाएंगी।
Author Profile

Latest entries
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक



