UPSC Success Story: सारण के यशस्वी राजवर्धन ने UPSC में हासिल की 11वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान
पिता IAS, बेटा भी बना अफसर

छपरा: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सारण जिले के होनहार युवा यशस्वी राजवर्धन ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 11 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा सारण जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों में खुशी का माहौल है और यशस्वी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मलखाचक गांव के रहने वाले हैं यशस्वी
सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले मलखाचक गांव निवासी यशस्वी राजवर्धन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर रणनीति के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने पूरे देश में 11वां स्थान (AIR 11) प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
अनुज अग्निहोत्री ने पहले हीं प्रयास में बने UPSC टॉपर, AIIMS से IAS तक का सफर
पिता के नक्शेकदम पर चले यशस्वी
यशस्वी राजवर्धन के परिवार में पहले से ही प्रशासनिक सेवा की मजबूत पृष्ठभूमि रही है। उनके पिता रजनीश सिंह एक वरिष्ठ और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी हैं। बचपन से ही यशस्वी ने अपने पिता को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए और समाज के लिए काम करते हुए देखा है। इसी प्रेरणा ने उन्हें भी सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया।
पिता की कार्यशैली और देश सेवा की भावना से प्रेरित होकर यशस्वी ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत व समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
मेहनत और रणनीति से मिली सफलता
यशस्वी ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और सही मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान विषयों की गहरी समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया और नियमित अभ्यास के माध्यम से परीक्षा की तैयारी को मजबूत किया।
यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए उन्होंने लगातार कई घंटों तक अध्ययन किया और अपनी रणनीति के अनुसार तैयारी को आगे बढ़ाया।
गांव में जश्न का माहौल
यशस्वी राजवर्धन की इस सफलता से उनके पैतृक गांव मलखाचक में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। ग्रामीणों का कहना है कि यशस्वी की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी बड़ी प्रेरणा मिलेगी।
यशस्वी की इस उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक







