
छपरा। सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर डीह पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पुत्र सूरज सिंह (22 वर्ष) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार की रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने मुफस्सिल थाना और जलालपुर थाना के बार्डर एरिया में इस वारदात को अंजाम दिया। गोली सूरज के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके साथियों ने किसी तरह उसे उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुँचाया।
सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुब्रत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। लेकिन, पटना ले जाने के क्रम में ही रास्ते में सूरज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर दिघवारा अस्पताल पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद परिवारजन शव लेकर छपरा लौट गए।
मृतक सूरज कुमार, सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत बसडिला गाँव निवासी था। उसके पिता का नाम रामनरेश सिंह बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMarch 8, 2026सारण में नीलगाय और जंगली सूअरों को किया जायेगा आखेट
बिहारMarch 6, 2026UPSC Success Story: बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया 16वां रैंक, प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के हर्षवर्धन ने रचा इतिहास, कभी मारुति में थे सहायक प्रबंधक, अब UPSC पास कर बने अफसर
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के यशस्वी राजवर्धन ने UPSC में हासिल की 11वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान







