बिहार
अब भूमि सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन कर सकते है स्वघोषणा व वंशावली का समर्पण
पटना। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भूमि सर्वेक्षण से संबंधित स्वघोषणा और वंशावली जमा करने की तिथि 31 मार्च के बाद भी बढ़ा दी है। अब रैयतों के लिए यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे अपने कागजात जल्द से जल्द जमा कर सकें।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया:
- https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाकर स्वघोषणा हेतु प्रपत्र-2 डाउनलोड करें और भरें।
- जरूरत के अनुसार वंशावली प्रपत्र-3 (1) को भी भरकर तैयार रखें।
- पोर्टल पर ‘स्वघोषणा एवं वंशावली समर्पण’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल नंबर का OTP वेरिफिकेशन करें और आवेदन शुरू करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद Reference ID प्राप्त करें और प्रिंट निकाल लें।
महत्वपूर्ण सूचना:
- यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, ताकि रैयतों को किसी दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें।
- रैयतों से अनुरोध किया गया है कि वे शीघ्र अपने कागजात ऑनलाइन जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
बिहार सरकार द्वारा यह सुविधा राज्य के सभी रैयतों के हित में जारी की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



