सारण एसपी की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान चलाकर 104 अपराधियों को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण के एसपी कुमार आशीष के आदेश पर जिले में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। निर्देश के आलोक में असमाजिक तत्वों, अपराधियों की गिरफतारी एवं शराब माफियाओं पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्यस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 104 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जिसमें हत्या के कांड में-04 (1. निक्की कुमारी, 2. शंकर राय, 3. ब्रजकिशोर राय, 4. पुलिस राय), बलात्कार के कांड में-01 (रंजय कुमार सिंह) पुलिस पर हमला के कांड में-01, महिला उत्पीड़न के कांड में-06, आर्म्स अधि० के कांड में-05(1. आयुष राज, 2. अभि कुमार गुप्ता, 3. विजय कुमार साह 4. विकाश कुमार, 5. दिपक कुमार) हत्या के प्रयास के कांड में-11, अनु० जाति/जनजाति के कोड में-08, खनन के कांड में-01, अन्य अपहरण में-04, मद्यनिषेध में-28, वारंट में-25, अन्य कांड में गिरफ्तारी 10 अभियुक्त शामिल है। जिलें में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से 31000 रू० जुर्माना राशि वसूली गई।
इस विशेष अभियान में हत्या, आर्म्स जैसे जघन्य अपराध के कांडो में विशेष रूची लेते हुए १. माँझी थाना द्वारा (02 अभियुक्त, 03 देशी कट्टा, 03 जिन्दा कारतूस, 02 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल), 2. तरैया थाना द्वारा (02 अभियुक्त. 01 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाईकिल), 3. अवतारनगर थाना द्वारा (02 अभियुक्त) को गिरफ्तारी एवं बरामदगी की गई है, जो सराहनीय उपलब्धि है। इसके लिए इन थानों को पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



