छपरा के 40 बेरोजगारों को गुजरात के कंपनी ने दिया नौकरी, 25 हजार सैलरी और PF की मिलेगी सुविधा

छपरा। छपरा में रोजगार मेला का आयोजन कर बड़ी कंपनी ने 40 बेरोजगार युवकों का चयन किया है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में स्किल डेस्क प्राइवेट लिमिटेड नियोक्ता कंपनी भाग ली। नियोक्ता कंपनी की ट्रेनी पद के लिए के लिए जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10th 12th डिप्लोमा आईटीआई पास होना जरूरी था। न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष एवं वेतन ₹ 14000 से 25000 हजार मासिक एवं पीएफ ईएसआईसी इत्यादि की सुविधा दी जाएगी। नियोक्ता कंपनी के एचआर मैनेजर साजिद खान द्वारा कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर 90 अभ्यर्थी शामिल हुए जिसमें 40 लोगों का चयन किया गया। इनका कार्य स्थल अहमदाबाद गुजरात , अनंतपुर आंध्र प्रदेश होगा।
रोजगार एवं मार्गदर्शन शिविर में जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा , अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा जिले में संचालित टूल किट एवं स्टडी कट योजना के लाभार्थियों को टूल किट एवं स्टडी किट के बारे में विस्तार से बताया गया एवं रोजगार एवं मार्गदर्शन शिविर में आए हुए सभी अभ्यर्थियों को इन दोनों योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा जिले में चलाए जा रहा है कुशल युवा कार्यक्रम एवं जिला कौशल विशेषज्ञ सुधीर कुमार सिंह द्वारा कौशल विकास के अन्य योजनाओं का विस्तृत जानकारी उपस्थित अभ्यर्थियों को दिया गया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक बिजेंद्र कुमार, एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



