विधानसभा चुनाव: सारण में आर्म्स सत्यापन में लापरवाही पड़ेगी भारी, रद्द होगा लाइसेंस

छपरा। आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर सारण जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों से निर्गत आर्म्स लाइसेंस एवं अनुज्ञप्तिधारकों का भौतिक सत्यापन दिनांक 11 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक निर्धारित किया गया था।
हालांकि, कई शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा निर्धारित अवधि में सत्यापन नहीं कराया गया। ऐसे शस्त्रधारकों को एक और अवसर प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने पुनः भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया 13 मई से 27 मई 2025 तक निर्धारित की है। यह सत्यापन संबंधित पुलिस पदाधिकारी या दण्डाधिकारी की उपस्थिति में करना अनिवार्य होगा।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराया गया, तो संबंधित आर्म्स लाइसेंस को निलंबित करते हुए रद्द किया जाएगा और शस्त्र जब्त करने की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारियों से अपील की है कि वे समय पर आकर अपने शस्त्र का सत्यापन कराएं, ताकि अनावश्यक कठिनाइयों से बचा जा सके और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।
Author Profile

Latest entries
छपराJune 17, 2026सारण में नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 50 से अधिक वाहन हटाए गए
क्राइमJune 17, 2026Saran Crime News: सारण में महादेव बुक से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बिहारJune 17, 2026बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 400 एसी ई-बसें, बीएसआरटीसी ने किया बड़ा एग्रीमेंट
Railway UpdateJune 17, 2026Train Updates: छपरा और मऊ से आनंद विहार के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ



