छपरा शहर में तीन जगहों पर बनेगा वेंडिंग जोन, इन जगहों पर वाहन पार्किंग की होगी सुविधा
अस्थायी वेंडिंग की व्यवस्था तुरंत लागू होगी

छपरा। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने नगर आयुक्त और पूरी टीम के साथ महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में डीएम ने छपरा नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन चल रहे चरणवार “अतिक्रमण हटाओ अभियान” और वेंडिंग जोन निर्माण की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सिर्फ अतिक्रमण हटाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसी दिन शाम तक उस स्थल से पूरा मलबा हटाना और जगह को किसी अन्य सार्वजनिक उपयोग में लाने की प्रक्रिया भी तुरंत शुरू की जाए, ताकि दोबारा कोई अतिक्रमण न होने पाए।
डीएम ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद यदि स्थल को खाली छोड़ दिया गया तो पुनः कब्जे की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए साफ-सफाई, समतलीकरण और निर्धारित उपयोग की कार्रवाई उसी दिन सुनिश्चित की जाए।
थाना चौक–साहेबगंज चौक मार्ग पर होगी वाहन पार्किंग
बैठक में थाना चौक से साहेबगंज चौक के बीच सड़क किनारे हटाए गए अतिक्रमण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अब इस हटाए गए हिस्से को बेहतर तरीके से घेरकर एक सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग के रूप में विकसित किया जाए। इससे यातायात सुगम होगा और सड़क पर अनावश्यक भीड़भाड़ कम होगी।
तीनों वेंडिंग जोन का निर्माण 10 दिसंबर से शुरू
जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिया कि निर्धारित तीनों स्थानों पर 10 दिसंबर 2025 से वेंडिंग जोन निर्माण कार्य हर हाल में शुरू हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेंडरों को हटाना समाधान नहीं है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, व्यवस्थित और चिन्हित स्थान उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि उनका व्यवसाय भी प्रभावित न हो और शहर की सूरत भी सुधरे।
अस्थायी वेंडिंग की व्यवस्था तुरंत लागू होगी
अतिक्रमण हटाए गए स्थलों पर पहले से निबंधित वेंडरों को अस्थायी रूप से मार्किंग कर अस्थायी वेंडिंग स्पेस उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। इससे वेंडरों को असुविधा नहीं होगी और नगर निगम की व्यवस्था भी नियंत्रित रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि शहर को व्यवस्थित करने की दीर्घकालिक योजना है। इसके लिए सभी विभागों को निश्चित समयसीमा में अपने-अपने कार्यों को पूरा करना होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



