छपरा में हथियार के बल पर पंचायत सचिव से बाइक, मोबाइल व नगदी की लूट

छपरा।एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के परसागढ़- रसूलपुर सड़क पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर चड़वा टोला गांव निवासी व बनियापुर प्रखण्ड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत प्रभुनाथ यादव की बाइक, मोबाइल व 35 हजार आठ सौ रूपये नकदी लूट ली. बताया जाता है कि किसी जरूरी काम से प्रभुनाथ यादव बनियापुर प्रखण्ड से अपने घर बाइक से आ रहे थे.
इसी दौरान परसागढ़ – रसूलपुर सड़क पर रात्री साढ़े आठ बजे के करीब परसागढ़ गांव स्थित एक सुनसान जगह पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रभुनाथ यादव को आगे से घेरकर हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल व नकदी लूट लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने प्रभुनाथ यादव से हाथापाई व मारपीट किया. बताया जाता है कि लूटपाट करने के बाद बदमाश परसागढ़ बाजार की ओर फरार हो गये. इस संबंध में एकमा थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. अबतक किसी संदेही बदमाश की गिरफ्तारी की खबर नहीं है. क्षेत्र के लोगों ने बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के एकमा थाना से हटाये जाने के बाद से इधर अपराध की घटनाएं अचानक बढ़ गई है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







