छपरा के रास्ते चलने वाली दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को लेकर रेलवे का बड़ा निर्णय

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर रेल खंड पर स्थित करतारपुर स्टेशन पर उन्नयन कार्य हेतु प्री-नाॅनइंटरलाँक एवं नाँन इंटरलाँक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निधारण एवं नियंत्रण किया जायेगा।
– दरभंगा से 06 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 180 मिनट पुनर्निधारित कर एवं फिरोजपुर मंडल में 35 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– दरभंगा से 07 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 120 मिनट पुनर्निधारित कर एवं फिरोजपुर मंडल में 35 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– कटिहार से 08 एवं 09 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 150 मिनट पुनर्निधारित कर एवं फिरोजपुर मंडल में 50 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– कटिहार से 10 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 240 मिनट पुनर्निधारित कर एवं अम्बाला मंडल में 45 मिनट तथा फिरोजपुर मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



