Job News Bihar: पंचायती राज विभाग में तकनीकी सहायक के 942 पदों पर संविदा नियुक्ति, आवेदन 26 मई से शुरू
सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आवश्यक

पटना। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने ‘सात निश्चय योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्यभर में तकनीकी सहायक के 942 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, गली-नाली पक्कीकरण योजना तथा अन्य योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना है।
पपीता की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मिलेगा 75% अनुदान
₹27,000 प्रति माह मानदेय
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को ₹27,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आवश्यक है।
मुख्यमंत्री की पहल से छपरा होगा स्मार्ट, 50 योजनाओं पर खर्च होंगे 47.27 करोड़ रुपये
अंबिका भवानी मंदिर को मिलेगा दिव्य स्वरूप, 13 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प
आवेदन की तिथि:
ऑनलाइन आवेदन 26 मई 2025 से शुरू होकर 25 जून 2025 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://zp.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायती राज विभाग ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक दक्षता लाने की दिशा में अग्रसर है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर
बिहारApril 11, 2026बिहार में बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन







