क्राइमछपरा

Crime News: सारण में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

एफएसएल टीम पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

छपरा। सारण जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सोए हुए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला कोपा थानाक्षेत्र के रेवाड़ी मठिया गांव का है, जहां बीती रात अपराधी घर में घुस गए और कमरे में सो रहे 80 वर्षीय राम आशीष राय की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय मृतक घर के नीचे कमरे में अकेले सो रहे थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्य छत पर कमरे में सोए हुए थे।

परिजनों ने पटीदारों पर जमीन विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के नाती ने बताया कि काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही एकमा एसडीपीओ, कोपा थाने की पुलिस टीम और फोरेंसिक (FSL) विशेषज्ञ और डॉग स्कवायड की टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तहकीकात तेजी से की जा रही है। मृतक राम आशीष राय एयरपोर्ट में कर्मी थे और रिटायरमेंट के बाद गांव में रह रहे थे।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

advertisement

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button