
पटना। शिक्षक बहाली को लेकर बीपीएससी के स्तर से 2024 में आयोजित टीआरई-3 की परीक्षा का प्रश्न-पत्र सुनियोजित षडयंत्र के तहत लीक किया गया था। इस मामले के एक मुख्य आरोपी डॉ. मनीष कुमार को ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) की विशेष टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। डॉ. मनीष को पूछताछ के लिए ईओयू कार्यालय में बुलाया गया था।
मास्टरमाइंड डॉ. शिव का मित्र है मनीष
पेपर लीक मामले से जुड़े सभी पहलूओं पर सघन पूछताछ के बाद उसे दोषी पाए जाने के बाद जांच टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। वह इस पेपर लीक के मास्टरमाइंड डॉ. शिव का मित्र एवं बैचमेट है और पेपर लीक करने के साथ ही छात्रों की एक बड़े दल को फायदा पहुंचाने के लिए प्रयासरत भी था। डॉ. शिव नीट परीक्षा गिरोह सरगना संजीव मुखिया का पुत्र है और इस मामले में फिलहाल जेल में बंद है।
जहानाबाद का रहने वाला है डॉ. मनीष
डॉ. मनीष मूल रूप से जहानाबाद जिला के परसबीघा थाना क्षेत्र के नेहालपुर का रहने वाला है। उसने भी 2021 में नालंदा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद कैमूर जिले में चिकित्सक के पद पर कार्य कर चुका है। वर्तमान में सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर पीजी की तैयारी कर रहा है। टीआरई-3 पेपर लीक कांड में डॉ. मनीष की गिरफ्तारी 296वें अभियुक्त के तौर पर की गई है।
पेपर लीक मामले में था संलिप्त
ईओयू से प्राप्त सूचना के अनुसार, टीआरई-3 का पेपर ऑउट करके अभ्यर्थियों को पीछे के दरवाजे से बहाल कराने के षडयंत्र में डॉ. मनीष भी डॉ. शिव के साथ मिला हुआ था। इनकी योजना के अनुसार, डॉ. मनीष को प्रत्येक अभ्यर्थी की सेटिंग पर 50 हजार रुपये देने की डील हुई थी। इसके तहत ही इसने पटना से एक बस में भरकर अपने हिस्से के 30 अभ्यर्थियों को हजारीबाग के कोहीनूर होटल लेकर गया था। ताकि सभी अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र रटवाकर परीक्षा में शामिल कराया जा सके। अपने अभ्यर्थियों को होटल में पहुंचाने के तुरंत बाद वह वापस पटना लौट आया था।
ईओयू की विशेष टीम ने परीक्षा की निर्धारित तारीख 15 मार्च 2024 की अहले सुबह इस स्थान पर छापेमारी करके सभी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पूरे मामले की जारी तफ्तीश में इसका नाम सामने आया और इसके बारे में पूरी जानकारी एवं सूबत एकत्र करने के बाद इसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



