Bus services for Migrants: बसों से सस्ते किराये पर लौटेंगे बिहारी प्रवासी, छठ पूजा और दीवाली पर सरकार का तोहफा
दिल्ली से दरभंगा, पटना से अंबाला, बिहारियों की घर वापसी हुई सस्ती और आसान

पटना । त्योहार का वक्त घर वालों संग बिताने का होता है। इस बार बिहार सरकार की पहल से हजारों बिहारी प्रवासियों का यह सफर न सिर्फ आसान होगा बल्कि जेब पर भी हल्का पड़ेगा। त्योहार का मौसम शुरू होते ही बिहार की गलियों और आंगनों में रौनक लौटने लगती है। छठ, दीवाली और दुर्गापूजा पर हर बिहारी का दिल अपने गांव-घर की ओर खिंचने लगता है।
इन रूप पर मिलेगी छूट
बिहार सरकार ने इस बार प्रवासी बिहारियों के घर वापसी का सफर आसान और सस्ता करने की बड़ी पहल की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने पीपीपी मोड में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। इन बसों में यात्रियों को त्योहारी सीजन में भारी छूट मिलेगी।
भागलपुर–अंबाला रूट पर बड़ी छूट
त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों को अब लंबी दूरी की बस यात्रा में जेब हल्की नहीं करनी पड़ेगी। भागलपुर–अंबाला रूट की एसी स्लीपर बस का असली किराया 3,603 रुपये है, लेकिन सरकार की ओर से 1,113 रुपये की छूट मिलने के बाद यात्रियों को सिर्फ 2,490 रुपये देने होंगे। नॉन-एसी बस में भी राहत मिलेगी, जहां 2,122 के किराए पर 632 रुपये की छूट देकर किराया घटाकर 1,490 रुपये कर दिया गया है।
पटना–दिल्ली का सफर हुआ आसान
दिल्ली में रह रहे बिहारी अब अपने घर त्योहार मनाने सस्ते किराए पर लौट सकेंगे। पटना से दिल्ली जाने वाली एसी बस का असली किराया ₹1,873 है, लेकिन यात्री सिर्फ ₹1,254 चुकाएंगे। नॉन-एसी बस के लिए भी राहत दी गई है। 1,527 के किराए पर 394 रुपये की छूट देकर इसे 1,133 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एसी स्लीपर बस में 919 रुपये की छूट मिलेगी और यात्री 2,812 रुपये की जगह केवल 1,893 रुपये ही देने होंगे।
पांच पड़ोसी राज्यों तक सीधी बसें
- दिल्ली: पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर सहित 13 जिलों से सीधी बसें।
- हरियाणा: अंबाला, गुरुग्राम और पानीपत के लिए भी सेवा।
- झारखंड: रांची, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो समेत कई शहर।
- उत्तर प्रदेश: वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और सारनाथ जैसे शहर।
- पश्चिम बंगाल: कोलकाता, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर के लिए रोजाना बसें चलेंगी।
1 सितंबर से शुरू टिकट बुकिंग
बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in इन बसों की बुकिंंग की जा सकती है। 1 सितंबर से इन बसों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। बिहार सरकार की ओर से यह बस सेवा 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी, ताकि दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे अवसरों पर हर प्रवासी बिहारी अपने गांव-घर सुरक्षित और सस्ते में लौट सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



