
छपरा। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी के कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया और उसके पास मौजूद वसूली की रकम करीब डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जख्मी व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र के छोटका तेलपा निवासी साकिर अंसारी का पुत्र अरशद अंसारी बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी अरशद अंसारी साहेबगंज पुरानी गुरहट्टी के थोक कपड़ा व्यवसायी रविशंकर गुप्ता के दुकान पर काम करता है।
बाइक नहीं रोकने पर अपराधियों ने मारी गोली
शाम को वह चैनपुर व रसूलपुर बाजार से उधारी की रकम करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली कर बाइक से अकेले वापस लौट रहा था, तभी पीछा करते हुए एक बाइक पर सवार हथियारबंद तीन अपराधी पहुंचे और दाउदपुर थाना क्षेत्र भोला ढाला के समीप उसे जबरन रोकने का प्रयास किया। जब कर्मी ने अपनी बाइक नही रोकी तो अपराधियों ने फायर कर दिया, जिससे कर्मी के प्राइवेट पार्ट में लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। उसके बाद अपराधियों ने पहले मोबाइल फोन छीनकर बगल में पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया और वसूली की गई रकम लूटकर एकमा की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते हीं दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तुरंत पुलिस टीम के साथ घटना-स्थल पर पहुंचे और जख्मी कर्मी को ले जाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जहां जानकारी मिलने पर एकमा सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह ने भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली। बाद में जख्मी व्यवसायी कर्मी को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। दाउदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लूट की रकम के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बड़ी रकम लेकर कहीं जाते समय स्थानीय पुलिस को अवश्य सूचित करें, ताकि इस तरह की वारदात को रोका जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



