Airtel Tariff Hike: जियो के बाद एयरटेल ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगा किया टैरिफ

टेक डेस्क। रिलायंस जियो के बाद अब एयरटेल ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. रिलायंस जियो की राह पर चलते हुए भारती एयरटेल ने भी अपने टॉप-अप प्लान महंगे कर दिए हैं. इसका फर्क सीधे ग्राहकोंं की जेब पर पड़ेगा. अब एयरटेल यूजर्स को ज्यादा कीमत देकर टॉप-अप प्लान खरीदने होंगे. ये बढ़ोतरी प्रीपेड और पोस्टपेड के टैरिफ में की गई है.
एयरटेल ने टैरिफ में 10-21% तक की बढ़ोतरी की है. नए प्लान के मुताबिक अब 179 का प्लान अब 199 रुपए में मिलेगा. प्रीपेड टैरिफ में औसत 70 पैसे प्रति दिन से कम की बढ़ोतरी हुई है. पोस्टपेड प्लान में 10-20% तक की बढ़ोतरी हुई है. 399 वाला पोस्टपेड प्लान अब 449 में मिलेगा. बढ़ी हुई दरें 3 जुलाई से लागू होंगीं. माना जा रहा है कि जल्द ही वोडाफोन-आइडिया भी इसके बाद टॉप-अप प्लान महंगा कर सकता है.

बता दें कि गुरुवार को ही रिलायंस जियो ने भी रीचार्ज प्लांस महंगे किए थे. इसके बारे में बुधवार को कंपनी ने जानकारी भी दी थी. जियो की तरफ से बताया गया था कि रीचार्ज प्लान्स 15 से 25 फीसदी तक महंगे होने वाले हैं. रिलायंस जियो के नए प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर



