सारण में खुलेगा कृषि महाविद्यालय, छात्रों को मिलेगा अब घर के पास कृषि शिक्षा का अवसर

छपरा: सारण जिले के छात्रों को अब कृषि शिक्षा के लिए दूसरे राज्य या प्रदेशों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सारण में जल्द ही एक नया कृषि महाविद्यालय स्थापित होने जा रहा है, जिससे स्थानीय छात्रों को कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस पहल की शुरुआत सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने की है।
जिलाधिकारी अमन समीर ने इस महत्त्वपूर्ण परियोजना की जानकारी दी और कहा कि इस महाविद्यालय का नाम ‘राजेंद्र कृषि महाविद्यालय’ रखा जाएगा। यह महाविद्यालय सारण जिले के तरैया अंचल के मौजा रामकोला में स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए 37.5 एकड़ भूमि का चयन किया गया है।
सारण जिले के विकास के लिए यह एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, क्योंकि इस महाविद्यालय के निर्माण से न सिर्फ कृषि शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। इस परियोजना के लिए कृषि विभाग, बिहार को प्रस्ताव भेज दिया गया है, और स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
राजेंद्र कृषि महाविद्यालय के निर्माण से सारण जिले के छात्रों को न केवल कृषि क्षेत्र में उन्नत शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा, बल्कि वे अपने घर के पास ही शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय और धन की बचत होगी।
कृषि महाविद्यालय की स्थापना से कृषि क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे जिले में कृषि के विकास के साथ-साथ किसानों को भी लाभ मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



