मुबारकपुर में हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों आरोपी मुखिया के घर लगायी आग, कई वाहनों को फूंका

छपरा। सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के मुखियापति विजय यादव द्वारा गुरुवार को बंधक बनाकर तीन युवकों की अमानवीय ढंग से पिटाई का वीडियो वायरल होने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को सिधरिया टोला पहुँचकर कई घरों में आग लगा दी जिसमें लाखों की संपत्ति जल गई। इससे पहले आक्रोशित लोगों को रोकने पहुँची पुलिस पर उग्र भीड़ द्वारा पथराव कर दिया गया जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी व एक जवान जख्मी हो गए। इस दौरान कुर्सियां तोड़ दी गई। हंगामा को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा।लगभग तीन घण्टे तक मुबारकपुर पंचायत तथा आस पास के लोग दहशत के साये में रहे।
आक्रोशित लोगों के रौद्र रूप तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस को लेकर दोपहर बाद मुबारकपुर पहुँचे सारण के एसपी गौरव मंगला ने सिधरिया टोला पहुंचकर आगलगी पीड़ितों से मुलाकात की तथा न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ितों ने रो रोकर उपद्रवियों के उत्पात की जानकारी दी। बाद में एसपी मृतक अमितेष कुमार सिंह के घर पहुँचे तथा परिजनों से बात की तथा घटना को अमानवीय बताते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि माँझी थाना पुलिस की मौजूदगी में घायल युवकों की बर्बरता पूर्वक लोहे के रॉड तथा हथौड़े से पिटाई की गई। मृतक के शिक्षक पिता जय प्रकाश नारायण सिंह ने कहा कि मारपीट के दौरान मौजूद पुलिस ने इस जघन्य अपराध को रोकने का कोई भी प्रयास नही किया अन्यथा युवकों की जान बचाई जा सकती थी। घटना को अंजाम देने के बाद माँझी थाना पर मौजूद आरोपी मुखियापति विजय यादव को पुलिस ने पकड़ने के बजाय उसे भगा दिया।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा माँझी थाना में घटना से सम्बंधित जो आवेदन दिया गया उसमें से मुखिया आरती देवी का नाम हटा दिया गया। परिजनों ने मुखिया पर मारपीट में शामिल लोगों को उकसाने का आरोप लगाया। परिजनों ने थानाध्यक्ष पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की। परिजनों की मांग पर एसपी ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच का आदेश दे दिया है जांच पूरी होने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







