सोनाक्षी सिन्हा के बाद ‘डबल एक्सएल’ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की शादी की चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा की बेस्ट फ्रेंड्स में से एक हुमा कुरैशी भी उनकी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में हुमा कुरैशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ पहुंची थीं। इस मौके की ढेर सारी तस्वीरों में दोनों साथ-साथ नजर आ रहे हैं। अब खबर है कि सोनाक्षी के बाद शादी के बंधन में बंधने वाली अगली जोड़ी हुमा कुरैशी की है।
बता दें कि हुमा और रचित की डेटिंग की खबरें तेज हैं। सोनाक्षी की शादी की इन तस्वीरों में ‘डबल एक्सएल’ में साथ नजर आ चुकीं हुमा कुरैशी को रचित के साथ देखकर उनकी लव स्टोरी की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि इसे लेकर दोनों में से किसी ने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है लेकिन शादी की खबरों का सिलसिला अब इन्हें लेकर शुरू हो चुका है।
जानें, कौन हैं ये रचित सिंह
हुमा कुरैशी को तो आप जानते ही हैं लेकिन अगर रचित को लेकर आपके मन में सवाल हैं तो बता दें कि वो जाने माने एक्टिंग कोच और एसपायरिंग एक्टर हैं। बताया जाता है कि वह आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह, वरुण धवन, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा जैसे कई कलाकारों के साथ एक्टिंग कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वहीं रचित रवीना टंडन की वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में भी दिख चुके हैं, जिसमें उन्होंने वेदांत का किरदार निभाया था।
रचित से पहले हुमा के बॉयफ्रेंड कौन थे
बताते चलें कि रचित से पहले हुमा ने डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर मुद्दसर अजीज को डेट किया था। हालांकि, दोनों कई साल पहले अलग हो चुके हैं। खबर है कि करीब तीन साल तक डेट करने के बाद हुमा और मुद्दसर का साल 2022 अक्टबूबर में ब्रेकअप हो गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



