
बेगूसराय। एक पति को पत्नी को रील बनाने से रोकना महंगा पड़ गया है। पत्नी ने अपने परिजनों संग मिलकर पति की हत्या कर दी है। यह पूरी वारदात बिहार के बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है।जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के नरहन गांव निवासी महेश्वर का 7 जनवरी की रात करीब 9 बजे पत्नी रानी से ससुराल में झगड़ा हुआ। महेश्वर अपनी पत्नी रानी से दूसरे लड़कों से बात करने और इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए मना किया था।
इस बात से गुस्सा होकर रानी ने अपने पति महेश्वर से कहा कि तुम होते कौन हो मुझे रोकने-टोकने वाले…मेरी मर्जी मैं जो भी करूं। बस इसी विवाद के चलते अगले दिन रानी ने अपने परिवार संग पति महेश्वर की अपने ससुराल में हत्या कर दी।
साल 2016 में बिहार के समस्तीपुर जिले के नरहन गांव निवासी महेश्वर का बेगूसराय के फफौत गांव की रहने वाली रानी से अफेयर चला। दोनों ने घर वालों की रजामंदी से शादी कर ली। ससुराल में रानी पूरे दिन फोन पर किसी न किसी से बात करती रहती और इंस्टाग्राम पर रील बनाती रहती।
शुरूआत में ससुराल वालों ने रानी से कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में पति महेश्वर ने उसे इस बात के लिए टोकना शुरू कर दिया। इसके बाद भी रानी ने रील बनाना बंद नहीं किया। वह पूरे दिन मोबाइल पर बिजी रहती। इसी दौरान महेश्वर की कोलकाता में नौकरी लग गई। वह कोलकाता शिफ्ट हो गया। जबकि, रानी ससुराल में ही रह रही थी। इस बीच मोबाइल पर बिजी रहने के दौरान रानी की जिंदगी में एक अन्य शख्स की एंट्री हो गई। रानी उससे घंटों-घंटों बात करती।
यह बात ससुराल वालों को पता चल गई। उन्होंने रानी की इस बात का विरोध किया तो वह मायके चली गई। मायके में रहते हुए रानी ने रील बनाना बंद नहीं किया। रील बनाने के दौरान रानी की दोस्ती और भी लड़कों से हो गई। वो सभी से फोन पर बातें करती। जब यह बात पति महेश्वर को पता लगी तो उसने उसे ये सब छोड़ देने को कहा, लेकिन रानी नहीं मानी।
काफी दिनों तक यह सिलसिला यूं ही चलता रहा। फिर एक दिन रानी ने महेश्वर से कहा कि वो उसके मायके आए। महेश्वर कोलकाता से सीधे बेगूसराय के फफौत गांव पहुंचा। रविवार की रात को दोनों पति-पत्नी में फिर से इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तभी उसने देखा कि मायके में उसकी बीवी का प्रेमी भी आया हुआ है। रानी के प्रेमी का महेश्वर से जोरदार झगड़ा हो गया। इसके बाद रानी ने दो बहनों और अपने प्रेमी संग मिलकर पति महेश्वर की गला दबाकर हत्या कर दी।
इससे पहले कि रानी अपने प्रेमी और अपनी बहनों संग लाश को ठिकाने लगाते, तभी महेश्वर के फोन पर उसके भाई रुदल का फोन आ गया। महेश्वर का फोन रानी के प्रेमी ने उठाया और कोई बहाना बनाकर कॉल काट दिया। इस पर रुदल को शक हुआ तो उसने पिता को समस्तीपुर में कॉल किया। रुदल भी कोलकाता में रहता है। इसलिए उसने पिता से कहा कि वो बेगूसराय जाकर देखें कि भाई ठीक है या नहीं, लेकिन जैसे ही महेश्वर के पिता फफौत गांव पहुंचे तो उन्हें उसके ससुराल में उसकी लाश फंदे से लटकी मिली।
महेश्वर के पिता ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में रानी, रानी का प्रेमी और रानी की बहनें रोजी और सुनीता शामिल हैं।
आरोपी रानी के इंस्टाग्राम (shusant699 रानी का अकाउंट) पर 9 हजार 500 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसके अकाउंट में 655 रील हैं। रानी ने अपनी पति की हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक रील बनाकर पोस्ट की। इसमें उसने पोस्ट करते हुए कहा- मेरी एक ही कमजोरी है… मैं ऐसे जिंदगी काट नहीं सकती…और जो मेरा है मैं उसे किसी के साथ बांट नहीं सकती…तो अपने सारे पुराने किस्से निपटाकर आना। ऐसे में यह तय था कि रानी ने अपनी पति की हत्या पहले से प्लानिंग कर रखी थी। फिलहाल, पुलिस इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMarch 8, 2026सारण में नीलगाय और जंगली सूअरों पर चलेगी गोली, प्रशिक्षित शूटर करेंगे आखेट
बिहारMarch 6, 2026UPSC Success Story: बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया 16वां रैंक, प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के हर्षवर्धन ने रचा इतिहास, कभी मारुति में थे सहायक प्रबंधक, अब UPSC पास कर बने अफसर
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के यशस्वी राजवर्धन ने UPSC में हासिल की 11वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान







