छपरा के ABC प्रिपरेटरी स्कूल का शानदार रिजल्ट: 90 प्रतिशत अंक पाने वाले 43 छात्र सम्मानित
अभिभावक मिलन समारोह में दिखा उत्साह

छपरा: शहर के एबीसी प्रिपरेटरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही परिसर उत्सव के माहौल में तब्दील हो गया। इस अवसर पर आयोजित अभिभावक मिलन समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में बच्चों को उनके परिणाम वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमेंद्र रंजन ने मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विभिन्न कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 43 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रीतम कुमार प्रजापति, अमित कुमार, स्नेहा कुमारी, युवराज कुमार, रौनक कुमार, पवन कुमार, समृद्ध कुमार, समर प्रताप, प्रीति राज, प्रिंस कुमार, वीर कुमार, आराध्या कुमारी एवं तेजस्वी कुमार का नाम प्रमुख रहा।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। समारोह के दौरान विद्यालय के निदेशक शंभू प्रसाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला और शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य रीता देवी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराApril 4, 2026Gyan Bharatam Mission: सारण में 75 साल पुरानी पांडुलिपियां होंगी डिजिटल, घर-घर से जुटायी जायेगी ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी
छपराApril 4, 2026छपरा के ABC प्रिपरेटरी स्कूल का शानदार रिजल्ट: 90 प्रतिशत अंक पाने वाले 43 छात्र सम्मानित
TrendingApril 4, 2026अब RC-DL का झंझट खत्म: मोबाइल में रखें डिजिटल डॉक्यूमेंट, हर जगह मान्य
TrendingApril 2, 2026AAP की बड़ी कार्रवाई: राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया







