छपरा में प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

छपरा। सारण जिले का रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक ने खुद को सीने में गोली मारी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई निवासी छठीलाल महतो के पुत्र विश्वजीत उर्फ़ लकड़ा ने खुद को सीने में गोली मार ली।
इसके बाद आनन-फ़ानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रिवीलगंज थाने की पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया है।
इस संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया गांव कि रिविलगंज थाना अंतर्गत इनई कच्छर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 15, 2026बिहारबिहार के 4,688 पंचायतों में पहुंचा बैंक सखी नेटवर्क, 14.33 लाख से अधिक बैंक खाते खुले
- September 15, 2026करियर – शिक्षाबिहार के विकास की नई तस्वीर गढ़ेंगे इंजीनियर, 30 मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार
- September 15, 2026बिहारनेपाल त्रासदी में लापता बिहारियों की पहचान के लिए परिजनों का लिया जाएगा DNA नमूना
- September 15, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 700.9 लीटर शराब के साथ 10 कारोबारी गिरफ्तार



