सारण में घर में घुसकर डकैती की बड़ी वारदात, SSP ने किया जाँच, SIT का गठन

छपरा। सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के केवानी गांव में बीती रात एक बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने सुरेश मांझी के घर में घुसकर लाखों के जेवर और एक लाख रुपये की लूट की।
घटना की सूचना मिलते ही गरखा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम द्वारा भी घटनास्थल की जांच की गई। मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर गरखा थाना में कांड संख्या-205/25, धारा-310(2) / 311 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक, सारण ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
इस डकैती की गूंज पूरे इलाके में है, और पुलिस प्रशासन इसे जल्द सुलझाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया है, जो जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू



