भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन अक्षरा सिंह की मदमस्त अदाओं से सजा “आग लगा दिला पानी में” हुआ वायरल

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना “आग लगा दिला पानी में” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को हरमोनिया रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जहां अक्षरा सिंह का स्वैग और अदाएं दर्शकों को बेहद आकर्षक लग रही हैं। अक्षरा सिंह के गाने हमेशा से ही दर्शकों के बीच धूम मचाते रहे हैं और यह गाना भी उसी कड़ी में एक और हिट साबित हो रहा है।
शानदार अभिनय भी देखने को मिल रहा:
इस गाने की खास बात यह है कि इसे न केवल अक्षरा सिंह ने गाया है, बल्कि इसमें उनका शानदार अभिनय भी देखने को मिल रहा है। वहीं, अक्षरा सिंह ने गाने को लेकर कहा, “मुझे खुशी है कि ‘आग लगा दिला पानी में’ गाने को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है। इस गाने में मैंने अपनी गायिकी और अदाकारी के जरिए कुछ नया पेश करने की कोशिश की है। मैं हमेशा चाहती हूं कि मेरे गाने लोगों को न सिर्फ एंटरटेन करें, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करें। इस गाने में एक खास अंदाज और ऊर्जा है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। मैं अपने सभी फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इसे इतना वायरल किया।”
आपको बता दें कि गाने के बोल रंजन सम्राट द्वारा लिखे गए हैं और इसका संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन आर्यन देव ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी अशोक सम्राट की है। इस गाने की शूटिंग को बेहतरीन बनाने में डीओपी राजेश राठौड़ और श्रवण जी का अहम योगदान रहा है। संपादन हरि मोहन ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है। पीआरओ रंजन सिन्हा और डिजिटल हेड विक्की यादव ने गाने के प्रचार-प्रसार का जिम्मा उठाया है।
अक्षरा सिंह के इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है और दर्शकों के बीच इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा
छपराMay 23, 2026सारण MLC चुनाव में बदलेगा समीकरण! डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट हो रहे शिक्षक
छपराMay 23, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया
Railway UpdateMay 23, 2026Railway Line Project: सारण के गोल्डनगंज से गोंडा तक 378KM लंबा तीसरी और चौथी रेलवे ट्रैक का होगा निर्माण







