छपरा
छपरा में झंडा मेला के दौरान आर्केस्ट्रा में शामिल होने आयी 4 नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा

छपरा। सारण जिले के इसुआपुर बाजार में आयोजित झंडा मेला में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शामिल होने आ रही 4 नाबालिग लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर मुक्ति मिशन फाउंडेशन के विरेन्द्र कुमार सिंह, अक्षय पांडेय,नारायणी सेवा के अखिलेंद्र सिंह, विकास मिश्रा,अनीषा कुमारी,प्रिती कुमारी ने सारण पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया और हनुमानगंज गांव में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
वहीं उसी रास्ते से इसुआपुर के झंडा मेला में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे टीम में जांच पड़ताल के बाद 4 नाबालिग को हिरासत में ले लिया। सभी लड़की पश्चिम बंगाल की बतायी जाती है। उक्त मामले में थाना पुलिस की तरफ से कुछ भी बताने से इंकार किया गया।
संस्था के लोगों ने बताया कि चारों नाबालिग को महिला पुरूष की सुरक्षा में जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateJune 23, 2026Train Updates: छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू, 22 कोचों के साथ दौड़ेगी नई एक्सप्रेस
छपराJune 23, 2026सारण के 18 थानों की कमान अब इंस्पेक्टरों के हाथ, पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला
क्राइमJune 22, 2026Crime News Saran: सारण में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा सलाखों के पीछे
छपराJune 22, 2026Jamin Registry Rate: सारण में जमीन की रजिस्ट्री होगी महंगी, शहरी क्षेत्रों में MVR दरें दोगुनी







