छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों में लगेगा एक-एक अतिरिक्त Coach
छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित गाड़ियों में स्थाई रूप से कोचों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिसके फलस्वरूप रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है।
– 15054/15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 01 जुलाई, 2024 से तथा छपरा से 04 जुलाई, 2024 से स्थाई रूप से सामान्य द्वितीय श्रेणी का 01 कोच बढ़ाये जाने के फलस्वरूप संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 15083/15084 छपरा-फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस छपरा से 02 जुलाई, 2024 से तथा फर्रुखाबाद से 03 जुलाई, 2024 से स्थाई रूप से सामान्य द्वितीय श्रेणी का 01 कोच बढ़ाये जाने के फलस्वरूप संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर एवं लखनऊ जं. से 07 जुलाई, 2024 से स्थाई रूप से सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 कोच बढ़ाये जाने के फलस्वरूप संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 10 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कुर्सीयान का 03 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 15103/15104 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस बनारस एवं गोरखपुर से 07 जुलाई, 2024 से स्थाई रूप से सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 कोच बढ़ाये जाने के फलस्वरूप संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 10 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कुर्सीयान का 03 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 15125/15126 बनारस-पटना-बनारस एक्सप्रेस बनारस एवं पटना से 15 जुलाई, 2024 से स्थाई रूप से सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कुर्सीयान का 01 कोच बढ़ाये जाने के फलस्वरूप संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 06 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कुर्सीयान के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण



