छपरा के रास्ते गोमतीनगर-हावड़ा विशेष ट्रेन का परिचालन, यात्रियों को राहत

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05186 गोमतीनगर-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन से 22 जून, 2024 को एकल यात्रा के लिये किया जायेगा।
05186 गोमतीनगर-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 जून, 2024 को गोमतीनगर से 17.30 बजे प्रस्थान कर गोण्डा से 19.30 बजे, बस्ती से 20.45 बजे, गोरखपुर से 22.40 बजे, देवरिया सदर से 23.40 बजे, दूसरे दिन सीवान से 01.15 बजे, छपरा से 02.40 बजे, हाजीपुर से 04.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 05.12 बजे, बरौनी से 07.10 बजे, झाझा से 09.30 बजे, जसीडीह से 10.10 बजे, चितरंजन से 11.20 बजे, आसनसोल से 12.00 बजे तथा बर्द्धमान से 13.30 बजे छूटकर हावड़ा 15.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12, एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 28, 2026छपरा शहर में बनेगा शवदाह गृह, प्रमुख डॉ. राहुल राज ने DDC से की मांग
राजनीतिFebruary 28, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़, 9 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया
क्राइमFebruary 28, 2026Cyber Crime: सारण में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो कांडों में 6 गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा
छपराFebruary 28, 2026छपरा में अब नहीं लगेगा जाम! फ्लाईओवर-वीयूपी को मिली रफ्तार, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू







