छपरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण में अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओ को अंजाम दें रहें है। एक बार फिर एक बड़ी घटना सामने आयी है। जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।सारण एसपी ने बताया कि परसा थानान्तर्गत दिनांक-12.06.24 को ग्राम बनकेरवा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस दल द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त पुण्यदेव राम, पिता जामुन राम, सा.बनकेरवा, थाना परसा, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में परसा थाना कांड संख्या-199/24, दिनांक-12.06.24, धारा 376 (ए) (बी) भा०द०वि० और 4/6 पॉक्सो अधि. दर्ज करते हुए चिकित्सीय परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएं की जा रही है। FSL टीम का सहयोग लिया जा रहा है। इस कांड के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० जूली कुमारी, परसा थाना है। तुरंत विचारण की प्रक्रिया कर अभियुक्त को शीघ्र ही माननीय न्यायालय से सजा दिलाई जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



