छपरा
सारण में लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम ने मढ़ौरा में डिस्पैच स्थल का किया निरीक्षण

छपरा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमन समीर द्वारा रविवार को निर्वाची पदाधिकारी 20-सारण -सह- अपर समाहर्ता, सारण के सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवम् पुलिस पदाधिकारियों के साथ मढ़ौरा स्थित डिस्पैच स्थल का निरीक्षण किया।
लोकसभा आम चुनाव- 2024 के अवसर पर सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु होने वाले मतदान प्रक्रिया के अंतिम चरण में चल रही तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत अमनौर एवम् मढ़ौरा विधानसभा हेतु चिन्हित मढ़ौरा आईटीआई कॉलेज परिसर अवस्थित डिस्पैच केंद्र का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर वाहन एवं मतदान कार्य हेतु आनेवाले कर्मियों/पुलिस बलों से संबंधित व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



