सारण के लाल विकास कुमार पांडेय को उपराष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

छपरा। सारण के लिए बहुत ही गौरव की बात है. सारण के लाल ने शिक्षा के जोत जलाते हुए गांव प्रखंड जिला तथा पुरे प्रदेश का नाम देश स्तर पर रौशन किया है। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत के समसुद्दीनपुर के वार्ड नबर नव निवासी मनोज कुमार पांडेय, माता पुष्पा देवी के पुत्र विकास कुमार पांडेय ने अपने गांव समेत जिला व पुरे प्रदेश का नाम देश स्तर रौशन किया है।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति के राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में वेदभाष्य विभाग से विशिष्ट श्रेणी से कृतकार्य के लिए विकास कुमार पाण्डेय को उपराष्ट्रपति के द्वारा गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
यह सम्मान उन्हें आंध्र प्रदेश तिरुपति के नेशनल संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बेहतर प्रदर्शन करते उत्तीर्ण होने के लिए दिया गया है। सम्मानित होने पर उनके माता पिता सहित पुरे परिवार में खुशी का महौल है।
उनके पिता मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह सम्मान केवल विकास का सम्मान नहीं बल्कि पुरे सारण के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में पाला बड़ा उसके बाद भी वो अपने हौसले से बुलंदियों के शिखर तक पहुंचने का जूनून रखता है।
वो 25 छात्रों में अपने मेहनत और लगन से उत्तीर्ण होने पर यह सम्मान विकास को मिला है। इधर उनके गुरु व उनके साथियो ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा
करियर – शिक्षाJune 10, 2026NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा पर अभेद सुरक्षा कवच, एयरफोर्स पहुंचाएगी प्रश्नपत्र
बिहारJune 10, 2026गंगा की लहरों पर सैर का नया रोमांच, पटना को मिली ‘गंगा विहार क्रूज’ की सौगात
छपराJune 10, 2026नदियों के सहारे बदलेगी छपरा की तस्वीर, रिवरफ्रंट और स्वच्छता की बड़ी योजना तैयार







