छपरा में हाईस्पीड बाइक की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

छपरा। जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से 7 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई. मृत बच्चा गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी 7 वर्षीय श्रवण कुमार बताया गया है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया.
गिरफ्तार बाइक चालक गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी बताया गया है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी जब्त किया गया है. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.
इस मामले में गड़खा थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीती रात्रि बाइक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हुई थी. दुर्घटना के बाद बाइक चालक को गिरफ्तार किया गया है. वही बच्चे के शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 31, 2026क्राइमChhapra News: अवैध पशु तस्करी पर सारण पुलिस का शिकंजा, 20 मवेशी बरामद; चार गिरफ्तार
- August 31, 2026छपरामढ़ौरा की पहचान वापस दिलाने को उठी हुंकार, चीनी मिल के लिए तेज होगा जनआंदोलन
- August 31, 2026छपराChhapra News: अब पीपीपी मोड में चलेगा रिविलगंज विद्युत शवदाह गृह, डीएम ने दिया आदेश
- August 31, 2026छपरारामायण सर्किट से जुड़ेगा रिविलगंज का अहिल्या उद्धार स्थल! धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल



