
रवि किशन बोले, “सिनेमा इतिहास की अद्भुत फिल्म है “महादेव का गोरखपुर”
भोजपुरी डेस्क। गोरखपुर सांसद व अभिनेता रवि किशन अभिनीत फिल्म “महादेव का गोरखपुर” भव्य प्रीमियर आज पटना के सिने पोलिस में संपन्न हुआ, जहां अभिनेत्री मानसी सहगल, इंदु तम्बी,अभिनेता केयान,सिनेपोलिस के सीईओ मयंक श्राफ ,टाइम्स म्यूजिक गौरी यडवालकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभिनेत्री मानसी सहगल ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा इतिहास की सबसे अद्भुत फिल्म है। इस फिल्म को बेहद बारीकी से तराशा गया है, जो दर्शकों को मनोरंजन के उच्च मानदंडों से रूबरू कराएगा। इसमें मेरी भूमिका भी शानदार है।
फिल्म में रवि किशन मुख्य भूमिका में है जिनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास रहा। वहीं, इंदु तम्बी ने कहा कि यह फिल्म करके में बेहद खुश हूं। आज इसी के बदौलत पटना आई हूं। यहां के लोग बड़े प्यारे हैं। पटना की जनता का प्यार मिला, तो फिर हमारी फिल्म को सुपर हिट होने से कोई रोक नहीं सकता।
इससे पहले रवि किशन ने फोन के जरिए कहा कि यह फिल्म अदभुत बनी हैं। इस फिल्म को हर देशवासियों को देखना चाहिए। ऐसी फिल्में रोज नहीं बनती। यह सिर्फ फिल्म नहीं, कला की एक अनोखी कृति है, जो भारतीय सिनेमा उद्योग को ख्याति को बढ़ाएगा। साथ ही यह भोजपुरी को नई पहचान दिलाएगा।
यह पहली फिल्म होगी, जो अमेरिका में भी रिलीज हो रही है। साथ ही देश के बड़े मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज होगी। यह सभी कलाकारों के लिए भी उत्साहजनक है। हम दर्शकों से अपील करेंगे कि बाबू इस फिल्म को आप सभी लोग मिलकर 29 मार्च से जरूर देखें।
फिल्म के निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन ने बताया कि रवि किशन स्टारर फिल्म “महादेव का गोरखपुर” 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। यह देश की सभी भाषाओं का सबसे बड़ी थियेटर रिलीज होने वाली फिल्म है। यह भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो पैन इंडिया लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे सिने पोलिस देशभर में रिलीज कर रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म “महादेव का गोरखपुर” अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी। फिल्म यूपी, बिहार, असम और बंगाल की, तो उत्तर प्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल व असम में 23 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
वहीं फिल्म के निर्देशक राजेश मोहन ने बताया कि फिल्म “महादेव का गोरखपुर” को हमने बिग स्केल पर बनाया है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा जगत की अबतक की सबसे अद्भुत फिल्म है, जैसा कि रवि किशन ने बताया। इसके अलावा फिल्म में दर्शकों को बहुत नयापन देखने को मिलेगा। उम्मीद है यह फिल्म देश भर में लोगों को पसंद आएगी।
आपको बता दें कि फिल्म “महादेव का गोरखपुर” के सह-निर्माता अरविंद सिंह और अमरजीत दहिया हैं। कार्यकारी निर्माता शंकर नारायणन हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट और 9 सेकेण्ड का है, जिसने फिल्म के लिए माहौल बना दिया है। फिल्म “महादेव का गोरखपुर” के प्रस्तुतकर्ता सी सी शाह एंड संस हैं। फिल्म का म्यूजिक राईट जंगली म्यूजिक के पास है।
कहानी साई नारायण ने लिखी है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी अरविंद सिंह हैं। म्यूजिक अगम अग्रवाल और रंजिन राज का है। एक्शन फैंटम प्रदीप का है। कोरियोग्राफी संतोष ने की है। लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



