सारण में बिहार एस टी एफ की टीम ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन , हथियार के साथ 8 गिरफ्तार

मशरक सारण।मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में सोमवार को बिहार एस टी एफ की विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। मौके से भारी मात्रा में निर्मित अर्धनिर्मित हथियार के साथ लेथ मशीन और हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए। जारी मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया है गुप्त सुचना के आधार पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में बिहार एस टी एफ की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया जिसमें बंगरा गांव निवासी दिलीप भगत पिता बालदेव भगत के मकान पर छापेमारी की गई तों मकान के अंदर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।
जिसमें निर्मित देशी पिस्टल 7 , अर्धनिर्मित पिस्टल 10 और लेथ मशीन के साथ हथियार बनाने वाला उपकरण जप्त किया गया। वही मौके पर मुंगेर जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बर्धा गांव निवासी मो कमरूद्दीन पिता समीउल्लाह,मो समीर पिता नुरशिद,मो शौकत पिता स्व मो हाफिज,मो शोएब पिता स्व आबिद और सारण जिला के परसा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी विकास शर्मा पिता स्व बैजनाथ शर्मा, मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी प्रिस कुमार पिता द्वारिका भगत,दिलीप भगत पिता बालदेव भगत को गिरफ्तार कर लिया गया। वही गिरफ्तार को मिनी गन फैक्ट्री से बरामद सामान के साथ मशरक थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



