छपरा में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

छपरा। छपरा में अपराधियो के हौसलें बुलंद है। जिसका ताजा बानगी गुरुवार के देर शाम देखने को मिला। जहा अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना गुरुवार के देर शाम मढौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा में घटित हुआ है। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को मढौरा छपरा मुख्य मार्ग पर रखकर आगजनी कर दिया है। घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया है। मृतक की पहचान तेजपुरवा निवासी संजय सोनी (40वर्ष) के रूप में हुई है। व्यव्सायी को अपराधियो ने घर से 100 मीटर के दूरी पर गोली मारी है।घटना के बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच मामले को शान्त कराने में जुटे हुए है। लेकिन आक्रोशित लोग कुछ भी सुनने को तैयार नही है।
घटना के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक संजय सोनी का तेजपुरवा बाज़ार पर ज्वेलरी का दुकान है। जिसको बंद करके देर शाम में घर जा रहे थे। तभी अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियो द्वारा स्वर्ण व्यवसायी के सीने में गोली मारी गई है। जिससे घटनास्थल ओर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों द्वारा विरोध करते हुए मुख्य मार्ग पर आगजनी कर दिया गया। जिसके यातायात बाधित हो गया है। आक्रोशित लोग वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर आने के मांग पर अड़े हुए है। मुख्य मार्ग पर आगजनी और यातायात बाधित किये जाने से दोनो तरफ वाहनो का लंबा कतार लग गया है।
घटब के बारे में जनाकारी देते हुए मढौरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि तेजपुरवा बाज़ार के समीप एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या किए जाने का घटना घटित हुआ है। स्वर्ण व्यवसायी दुकान बंदकर अपने घर जा रहे थे तभी घटना कारित हुआ है। व्यवसायी की हत्या आपसी रंजिश में प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों पर गहनता से जांच करते हुए मामले के जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







