छपरा विधायक ने दी सौगात: पुलिस लाइन कैम्पस में नए पोखरा का होगा निर्माण

छपरा। छपरा के विभिन्न पोखरों के सौंदयीकरण के लिए प्रशासनिक राशि स्वीकृत करा ली गई है, इसकी जानकारी देते हुए नगर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया की छपरा के वार्ड 23 में राजेंद्र सरोवर पोखरा में सीढ़ी घाट एवं एक तरफ पहुंच पथ तथा चारदीवारी रंग रोगन का निर्माण कार्य, वार्ड 39 में पुलिस लाइन कैंपस के एक किनारे पर नया पोखरा का निर्माण तथा सीढ़ी घाट पहुंच पथ चारदीवारी घास एवं पेड़ पौधे लगाने का निर्माण कार्य, वार्ड 9 में अवस्थित शाह बनवारी लाल पोखरा का सौंदर्यीकरण कार्य समेत,वार्ड संख्या 26 में शिल्पी पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु प्रशासनिक राशि का आवंटन होने से कार्य में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।
विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि जल जीवन हरियाली मिशन के तहत इन योजनाओं के कार्य संपादन हेतु राशि आवंटित कराई गई है,शीघ्र ही कार्य शुरू करवाने की योजना है इसके सम्बन्ध में विगत दिनों नगर आयुक्त को निर्देशित भी कर दिया गया है.साथ ही विभाग से प्राप्त पत्र के आधार पर यथोचित कार्रवाई करते हुए कार्य संपादन का निर्देश दिया जा चुका है.
विधायक ने छपरा के आमजन से अपील करते हुए कहा कि योजनाओं से पोखरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है जिसमें आमजन की और आसपास के लोगों की सक्रियता भी इसमें काफी भूमिका निभाएगी.
योजना से तो काम अच्छा हो जाता है,मेरी लोगों से यह अपील होगी कि जिस दिन यह कार्य पूरा हो जाए उसके बाद इसकी सुंदरता को बनाए रखने में नगर प्रशासन के साथ-साथ आमजन भी इसमें पूरा सहयोग करें.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



