
छपरा। खुद को अपराधीस्टार बताने वाले भोजपुरी के गायक छोटू शिकारी को सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गायक छोटू शिकारी को सारण जिले के रिविलगंज थाने की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सारण के पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगला के निर्देश पर जिले में अपराध के मुख्य शीर्ष वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने 2 वर्षों से फरार लूट कांड में भोजपुरी के गायक छोटू शिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
गायक छोटू शिकारी के खिलाफ रिवीलगंज थाना में लूट के मामले में प्राथमिक की दर्ज है इस मामले में पुलिस को छोटू शिकारी को 2 वर्षों से तलाश थी। इसके साथ ही भोजपुरी के गायक छोटू शिकारी के खिलाफ कोपा थाना, जलालपुर थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार छोटू शिकारी सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के समहोता के रहने वाले रमाशंकर सिंह के पुत्र हैं।
छापेमारी टीम में रिवीलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान, अपर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निर्मला सुमन सुमित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।आपको बता दे की छोटू शिकारी ने कल ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था जिसमें बताया गया था कि उसने नई कार खरीदी है। कल रात्रि में ही रिविलगंज थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम
- July 1, 2026TechnologyWhere Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट



