अपनी जन्मभूमि के प्रति हमारा जो कर्तव्य है उसका पालन हमें हमेशा करना चाहिए: डॉ हिमांशु

•गोवर्धन पूजा के मौके पर नैनी मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन
•चिकित्सा शिविर का भी हुआ आयोजन
छपरा। समाज के वंचित गरीब और असहाय लोगों के उत्थान के लिए यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर शहर से सटे नैनी में स्थित सुप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में विशाल भंडारा तथा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा किया गया। जिसमें सैकड़ो गरीब असहाय और वंचित लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया।
इस मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार ने कहा कि गरीब असहाय और वंचित लोगों का सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है।भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि सेवा परमो धर्मा कहा गया है। भगवात कथा और रामायण में भी भगवान श्रीकृष्ण और राम ने भी जनसेवा धर्म को निभाया था। अपने लिए तो सभी जीते हैं मजा तब है, जब गरीबों व असहायों के लिए भी कुछ करें। समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।
इस दिन गोवर्धन पर्वत, गोधन यानि गाय और योगीराज श्रीकृष्ण भगवान की पूजा का विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा विभिन्न प्रकार के अन्न को समर्पित और वितरित किया जाता है, इस दिन अनेक प्रकार के पकवान, मिठाई से भगवान को भोग लगाया जाता है।उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत उठा कर भगवान कृष्ण ने जिस प्रकार रक्षा की थी। उसी प्रकार भगवान अपने भक्तों की भी रक्षा करते हैं।
हमें अपनी संस्कृति को भूलना नहीं चाहिए। पाश्चात्य सभ्यता से हम लोगों का कभी उद्धार नहीं हो सकता और अपनी जन्मभूमि के प्रति हमारा जो कर्तव्य है उसका पालन हमें हमेशा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने सदैव अपने वचनों में बताया है कि व्यक्ति को अपना कर्तव्य बोध ज्ञान होना चाहिए, हमेशा अपना कर्म सात्विक रखना चाहिए। इस मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार, रजनीश कुमार, विशाल कुमार, अरुण कुमार, चंदन कुमार, रितेश रंजनसमेत अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



