
छपरा।सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार में शुक्रवार की शाम एक अपराधी द्वारा परसागढ़ निवासी दो युवकों को परसागढ़ बाजार के उमाशंकर मोड़ के समीप तरवनिया जाने वाली सड़क पर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण व दुकानदार मौके पर पहुंच गए.
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे वारदात के आरोपित अपराधी को लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर मौत की नींद सुला दी. भीड़ की मौत से मृतक अपराधी की शिनाख्त एकमा थाना क्षेत्र के रीठ गांव निवासी जगन्नाथ शर्मा के पुत्र रविन्द्र शर्मा उर्फ बुचुन शर्मा के रूप में की गई है.
जबकि गोली लगने से घायल परसागढ़ निवासी दोनों युवकों विभूति पटेल (18) व मन्नू पटेल (18) को उपचार हेतु एकमा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं वारदात की जानकारी पाकर एकमा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपराधी के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
बहरहाल, वारदात के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. हालांकि पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड में मृतक लगभग 40 वर्षीय अपराधी रविन्द्र शर्मा उर्फ बुचुन शर्मा के विरुद्ध हत्या, लूट, राहजनी अपहरण, चोरी, डकैती आदि अन्य संगीन आपराधिक मामले एकमा थाना समेत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



