
छपरा। छपरा में सिगरेट पीने के लिए माचिस नहीं देने के विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के साढा ढाला रेल ओवर ब्रिज के नीचे की है। मंगलवार के देर शाम ऑटो चालक मोहन राय पैदल ही अपने घर नगरपालिका चौक जा रहा था तभी साढा ओवर ब्रिज के नीचे पहले से मौजूद कुछ युवकों के द्वारा माचिस की मांग की गई।
जिस पर मोहन राय के द्वारा कहा गया कि मेरे पास माचिस नहीं है इसी दौरान बकझक हुई और चाकू बाजी की घटना घटित हो गई। जिसमें मोहन राय में तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद आनन-फानन में नगर थाने की पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जिसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खेमजी टोला निवासी रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है। जिसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं बीच बचाव करने आए एक युवक कृष्ण कुमार भी घायल हो गया है जिसे हाथ में चाकू लगी है।
तीनों घायलों को इलाज के लिए नगर थाने की पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एक युवक को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
फिलहाल इस घटना में प्राथमिक की दर्ज नहीं हो सकी है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही मामूली रूप से घायल युवक कृष्ण कुमार को पुलिस अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष युवक शराब के नशे में धुत थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग







