सारण में शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला कांड में 40 पर प्राथमिकी दर्ज

छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के खराटी गांव में शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस पर शराब माफियाओं द्वारा किए गए हमला कांड में 10 नामजद व 30 अज्ञात सहित कुल 40 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की पुलिस बल द्वारा घटना स्थल से शराब माफियाओं के विरोध को झेलते हुए 75 लीटर देशी शराब बरामद किया है।
जिसमे गिरफ्तार दो महिला शराब कारोबारी लालझड़ी देवी व किशमति देवी को शनिवार को जेल भर दिया गया है।ज्ञातव्य हो की शुक्रवार की रात्रि तरैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालबाबू मांझी,शिवपूजन मांझी व किशमती देवी के पास शराब की बड़ी खेप उतारी गई है।जिसके आलोक में पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी।
छापेमारी के दौरान शराब कारोबारियों के महिलाओं ने पुलिस को छापेमारी करने से रोकने लगी।और हंगामा करने लगी।जिसका विरोध पुलिस ने किया तो शराब माफियाओं ने अपनी महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया।और पथराव करने लगे। तथा पुलिस के सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की घटना स्थल पर पहुंच गई।
मसरख इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार,मसरख थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार,अमनौर थानाध्यक्ष राजेश कुमार,पानापुर थानाध्यक्ष विष्वमोहन राय व अन्य पुलिस पदाधिकारी अपने अपने टीम के साथ पहुंचकर स्थित को नियंत्रित किया।घटना के दूसरे दिन हालात सामान्य है।मसरख इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार ने बताया की शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



