अर्थराइटिस मरीजों को बिना डॉक्टर के सलाह के ज्यादा दर्द के दवा का सेवन हो सकता है खातरनाक: डॉ. आनंद कुमार

घुटने और कुल्हे की गठिया रोग महिलाएं अधिक ग्रसित
छपरा। उम्र बढ़ने के साथ अधिकांश लोगों को जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या से जूझना पड़ता है। हड्डियों या जोड़ों में होने वाले इस दर्द को अर्थराइटिस कहा जाता है। अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसके लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं और शुरुआत में ही इसके प्रति यदि सतर्क हो जाएं तो मरीज इस समस्या से खुद का बचाव कर सकता है। छपरा शहर के श्री सांई ऑर्थो केयर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि अर्थराइटिस को आम भाषा में गठिया के नाम से भी जाना जाता है। गठिया दो तरह की होती है। एक 20 से 30 साल की उम्र में होती है। इसमें जोड़ों में सूजन हो जाती है और जोड़ जाम हो जाते हैं। यह समस्या मौसम परिवर्तन के साथ बढ़ती है। इसमें फेफड़े, गुर्दे, और मांस पेशियों में दर्द इसी वजह से होता है। गुर्दे तक खराब हो जाते हैं।
उपचार के लिए जोड़ों को बदलना पड़ता है:
डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि इसका उपचार बायोलाजिक्स दवाओं से होता है। इम्यूनिटी कम करने वाली दवाएं कारगर साबित हो रही हैं। यह आनुवांशिक बीमारी है। दूसरे तरह का गठिया रोग बढ़ती उम्र में होता है। इसमें कार्टिलेज घिसने से जोड़ों में दर्द होता है और पैरों की चाल कम हो जाती है। इसमें रहन-सहन के तरीके, चोट लगने से परेशानी बढ़ती है। घुटने, कूल्हे में दूसरे तरह का गठिया रोग अधिक पाया जाता है। खासकर महिलाएं इससे अधिक ग्रस्त हैं। इसके उपचार के लिए जोड़ों को बदलना पड़ता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम
- July 1, 2026TechnologyWhere Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट
- July 1, 2026छपराDoctor’s Day: सफेद कोट में धड़कती इंसानियत: सेवा, समर्पण और संवेदना से नई उम्मीद लिख रहे हैं सारण के चिकित्सक
- June 30, 2026क्राइमPankaj Yadav Murder Case: पंकज यादव हत्याकांड में पुलिस ने 3 नामजद अभियुक्तों को दबोचा, 10 के खिलाफ FIR दर्ज



