छपरा

सारण के अभिजीत कुमार ने रेलवे में हासिल किया बड़ा मुकाम, मध्य रेलवे में बने सहायक मंडल अभियंता

महाराष्ट्र के खंडवा में संभाला पदभार

छपरा। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता की राह में कोई बाधा बड़ी नहीं होती। इस बात को सार्थक कर दिखाया है सारण जिले के अभिजीत कुमार ने। उन्होंने भारतीय रेलवे के मध्य रेलवे जोन के इंजीनियरिंग विभाग में ग्रुप-बी (लेवल-8) के सहायक मंडल अभियंता (एईएन/एडीईएन) पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। 30 प्रतिशत लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) कोटे के तहत वर्ष 2025-26 के लिए मेरिट के आधार पर उनका चयन हुआ है। अभिजीत ने महाराष्ट्र के भुसावल मंडल अंतर्गत खंडवा में 16 नवंबर को सहायक मंडल अभियंता के पद पर योगदान भी दे दिया है।

मध्य रेलवे मुख्यालय, मुंबई की ओर से 19 अक्टूबर को जारी अनंतिम चयन सूची में अभिजीत कुमार का नाम शामिल था। चयन प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर स्थान हासिल कर उन्होंने रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में ग्रुप-बी अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ उनके गृह क्षेत्र और पूरे सारण जिले में खुशी का माहौल है।

शिक्षा और सेवा से जुड़ा है परिवार

अभिजीत कुमार का परिवार शिक्षा और सेवा के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनके पिता डॉ. जनार्दन सिंह मढ़ौरा प्रखंड के मध्य विद्यालय असोईयां में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, उनकी माता इंदु सिंह छपरा सदर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर में शिक्षिका हैं। उनकी छोटी बहन योजना एवं विकास विभाग के सारण प्रमंडल क्षेत्रीय कार्यालय में योजना सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पूरा परिवार छपरा शहर के प्रभुनाथनगर में रहता है।

अभिजीत की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने इसे उनकी मेहनत और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

रेलवे के महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग पद पर चयन और नई जिम्मेदारी मिलने के साथ अभिजीत ने अपने करियर में एक अहम मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अनुशासन, निरंतर मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ अपने पेशेवर जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। सारण के इस युवा की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रतिभा और परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button