
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज पुलिस ने आभूषण चोरी कांड का खुलासा किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। सारण के एसएसपी रौशन कुमार के निर्देश पर लगातार अपराधियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस को यह सफलता मिली है। बता दें कि रिविलगंज थाना को आभूषण चोरी के संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें आवेदिका द्वारा बताया गया कि 4 सितंबर को रिविलगंज बाजार से सामान लेकर आने के क्रम में दो लड़का द्वारा बहला-फुसलाकर उसके पास से स्वर्ण आभूषण चोरी कर कर लिया गया।
इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड संख्या-545/26, दिनांक-04.09.2026, धारा-303 (2) /318(4)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
चोरी का सोना खरीदने वाला सोनार भी दबोचा गया
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर चोरी किए गए स्वर्ण आभूषण की खरीद करने वाले सोनार अजय सोनी के पास से पिघला हुआ सोना ठोस रूप में बरामद कर अजय सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी बदमाश यूपी के बताये जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :
- सोनू डोम, पिता-संतोष डोम, साकिन-कर्ण छपरा, थाना-दुभटी, जिला-बलिया (उत्तर प्रदेश)।
- सुनील डोम, पिता-शंकर राम, साकिन-कर्ण छपरा, थाना-दुभटी, जिला-बलिया (उत्तर प्रदेश)।
- आकाश डोम, पिता-भरत डोम, साकिन-टेकहा, थाना-बैरिया, जिला-बलिया (उत्तर प्रदेश)।
- अजय सोनी, पिता-मोहन सोनी, साकिन-रानीगंज बाजार, थाना-बैरिया, जिला-बलिया (उत्तर प्रदेश)।
दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से दो मोटरसाईकिल, 2 मोबाईल और चोरी गये आभूषण का पिघला हुआ सोना ठोस रुप में बरामद किया है। इस कार्रवाई में रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी और डी०आइ०यू० टीम के सदस्य शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026क्राइमसारण में आभूषण चोरी कांड का खुलासा, चोरी का गहना खरीदने वाला सोनार समेत 4 चोर गिरफ्तार
- September 7, 2026बिहारBihar To Delhi Bus Services: बिहार से यूपी-दिल्ली की राह होगी आसान, 14 नए रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें
- September 7, 2026बिहारबिहार में खनन से भर रहा सरकारी खजाना, 5 महीने में 985 करोड़ राजस्व
- September 7, 2026क्राइमबिहार में अपराधियों की काली कमाई को जब्त करेगी पुलिस, 4 हजार अपराधी-माफिया रडार पर



