बिहार के युवाओं को नीतीश सरकार देगी 10 लाख रुपये

पटना।बिहार सरकार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चला रही है। इस योजना के तहत आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार आपको कम ब्याज दर पर 10 लाख रुपये देगी।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा।इस वित्तीय वर्ष के लिए 15 से 30 सितम्बर तक पोर्टल पर आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। योजना के तहत जिलेवार निर्धारित लक्ष्य के आधार पर 8000 आवेदनों का चयन किया जाएगा। जिसे तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा।
आवेदक को उस जिले का स्थायी निवास प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा जिसमें वह परियोजना स्थापित करना चाहता है। श्रेणी ए और बी में 58 परियोजनाओं के लिए 4000 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
चमड़ा और कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 3500 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।इन चारों योजनाओं में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा और महिलाएं अपना नया उद्योग स्थापित कर सकते हैं।
10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसमें 5 लाख रुपये की अनुदान राशि वापस करनी होगी और शेष 5 लाख रुपये 84 किश्तों में वापस करना होगा।
युवा उद्यमी योजना में ब्याज दर शून्य होगी, केवल एक प्रतिशत देय होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को udyami.bihar.gov.in पर जाना होगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



