
छपरा। शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव में हुए अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज यादव की हत्या मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। सारण पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त एक अन्य आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। अब पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गोली मारकर की गयी थी हत्या
पुलिस के अनुसार, दिनांक 29 जून 2026 को मुफ्फसिल थाना को दोहरे हत्याकांड के गवाह की हत्या के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 464/26, दिनांक 29.06.26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के त्वरित उद्भेदन और इसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।
चार अभियुक्त पहले भी भेजे जा चुके है जेल
पुलिस की कार्रवाई के दौरान इस हत्याकांड में संलिप्त चार अप्राथमिकी अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। कांड के अनुसंधान और छापेमारी के क्रम में पुलिस को एक अन्य आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली।
इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत सिंह के पुत्र अनुज कुमार, निवासी जमुना, थाना मुफ्फसिल, जिला सारण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से मामले के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अनुज कुमार, पिता- रंजीत सिंह, निवासी- जमुना, थाना- मुफ्फसिल, जिला- सारण।
कार्रवाई करने वाली टीम
इस कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 29, 2026खेलसारण में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुकेश यादव बने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष
- August 29, 2026छपरासारण में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से पहले निपटेंगे जमीन विवाद, DM-SSP ने बनाई नई रणनीति
- August 29, 2026छपरासारण में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए SDPO के स्तर पर बनेगी डेडिकेटेड टीम
- August 29, 2026क्राइमChhapra Crime News: लूट से लेकर आर्म्स एक्ट तक के मामलों में वांछित मोनू सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा



