रेलवे सैलरी पैकेज बना परिवार का सहारा, दिवंगत रेलकर्मी की पत्नी को मिला ₹1 करोड़
संतोष की मौत के बाद परिवार को बड़ी राहत

छपरा। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को रेलवे सैलरी पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ मिला है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने डीआरएम कार्यालय में दिवंगत रेलकर्मी संतोष कुमार राय की पत्नी निशु कुमारी को रेलवे सैलरी पैकेज के तहत गोल्ड इंश्योरेंस योजना की एक करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।
संतोष कुमार राय कीमैन (ट्रैक मेंटेनर) के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान सीवान यार्ड में गाड़ी संख्या 75103 छपरा-थावे सवारी गाड़ी की चपेट में आने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 19 अप्रैल 2026 को सदर अस्पताल, सीवान में उनका निधन हो गया था।
रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा आर्थिक सहारा
दिवंगत रेलकर्मी का वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक की श्रीनगर, सीवान शाखा में संचालित था। रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली गोल्ड इंश्योरेंस योजना के कारण उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ मिल सका। यह राशि परिवार के लिए रेलकर्मी के असामयिक निधन के बाद आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण सहारा बनेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार, रेलकर्मी के निधन के बाद उनके आश्रितों को मिलने वाले विभिन्न देयों और लाभों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। डीआरएम आशीष जैन के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
ग्रेच्युटी से पारिवारिक पेंशन तक का किया गया निस्तारण
दिवंगत रेलकर्मी के परिवार को नियमानुसार मिलने वाले विभिन्न लाभों के भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसमें ग्रेच्युटी, समूह बीमा, अवकाश नगदीकरण और पारिवारिक पेंशन सहित अन्य देय लाभ शामिल हैं।
रेल प्रशासन का कहना है कि असामयिक निधन की स्थिति में रेलकर्मी के आश्रितों को मिलने वाले लाभों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं हो, इसके लिए मंडल स्तर पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाती है।
समय पर लाभ उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता
इस अवसर पर डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि रेलकर्मियों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा रेलवे प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी रेलकर्मी के असामयिक निधन की स्थिति में उनके आश्रितों को नियमानुसार मिलने वाले सभी लाभों का त्वरित और सुगम तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि रेलकर्मी रेलवे की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए उनके सेवाकाल में किसी अप्रिय घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना रेलवे की जिम्मेदारी है। मंडल प्रशासन इसके लिए लगातार प्रयासरत है।
एसबीआई के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा गया चेक
एक करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपे जाने के दौरान भारतीय स्टेट बैंक की रेलवे वाराणसी कैंट शाखा के शाखा प्रबंधक राहुल, कॉरपोरेट सैलरी रिलेशनशिप मैनेजर (CSRM), वाराणसी कृष्ण मोहन पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अजित कुमार और कार्यालय अधीक्षक संतोष राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रेलवे सैलरी पैकेज के तहत उपलब्ध इस बीमा सुविधा ने दिवंगत रेलकर्मी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेलवे प्रशासन की ओर से अन्य देय लाभों का निस्तारण भी नियमानुसार सुनिश्चित किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



