राजनीति

Moto G77 Power की पहली सेल शुरू, 7000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ मचाएगा धमाल

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power किया लॉन्च

भारतीय बाजार में Motorola ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च किया था। अब यह फोन पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है, जिसमे 7000mAh की बड़ी बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, Motorola ने इस फोन में माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा मिलती है।

Moto G77 Power डिस्प्ले 

Moto G77 Power स्मार्टफोन में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। यह डिस्प्ले 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसलिए तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Moto G77 Power परफॉर्मेंस

Moto G77 Power स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है। साथ ही इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G77 Power कैमरा 

फोटोग्राफी के लिए Moto G77 Power में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें लेने में मदद मिलती है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

Moto G77 Power बैटरी 

Moto G77 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। यह सामान्य उपयोग में आसानी से लंबे समय तक चल सकती है। ऐसे में बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फोन 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।

Moto G77 Power फीचर्स

Moto G77 Power स्मार्टफोन में Android 16 आधारित UI मिलता है। कंपनी इसमें एक Android OS अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। सुरक्षा के लिहाज से फोन SGS-प्रमाणित MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। वहीं, IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। बेहतर साउंड अनुभव के लिए Moto G77 Power में Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

Moto G77 Power कीमत और उपलब्धता

Motorola ने अपने दमदार स्मार्टफोन Moto G77 Power की बिक्री आज से शुरू कर दी है। कंपनी ने इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये तय की है। फिलहाल यह स्मार्टफोन सिर्फ इसी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Motorola की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देशभर के चुनिंदा अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

ऑफर और कलर ऑप्शन 

हालांकि, सीमित समय के लिए ग्राहक चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत फोन पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 23,999 रुपये रह जाएगी। कंपनी इसे पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन फ्यूशिया रेड और पैनटोन इम्पेनेट्रेबल जैसे आकर्षक रंगों में पेश कर रही है।

Author Profile

Sanjeevani Desk

Related Articles

Back to top button