छपरा

बिना टिकट सफर पड़ा महंगा! थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर 24 यात्री पकड़े गए

थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर किलाबंदी कर हुई टिकट जांच

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 24 यात्रियों को पकड़ा गया। सभी से कुल 12,475 रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद रेलवे नियमों के तहत छोड़ दिया गया।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में यह विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के लिए छपरा, सिवान, जलालपुर, थावे, मशरख और छपरा कचहरी स्टेशनों को आधार बनाकर छपरा कचहरी-थावे-मशरख रेलखंड पर किलाबंदी करते हुए सघन टिकट जांच की गई।

JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका

इन ट्रेनों में हुई विशेष जांच

रेलवे की टीम ने 75103 छपरा-थावे डेमू, 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू, 55036 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर तथा 55109 थावे-मशरख-छपरा कचहरी पैसेंजर सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की।

रेलवे सुरक्षा बल भी रहा साथ

टिकट जांच अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार सिंह (थावे), प्रणव प्रभाकर (सिवान), मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर, राजेश सिंह, अमित कुमार सहित टिकट जांच कर्मियों एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

टिकट काउंटरों पर लगी लंबी कतार

रेलवे की सघन जांच की सूचना मिलते ही संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट खरीदने वाले यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। अभियान का उद्देश्य यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की आदत विकसित करना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यात्रियों से रेलवे की अपील

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध यात्रा टिकट लेकर ही सफर करें। उन्होंने कहा कि रेलवे समय-समय पर ऐसे अभियान चलाता रहेगा। साथ ही यात्रियों से ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा रेल नियमों का पालन करने की भी अपील की गई।


अभियान एक नजर में

बिंदुविवरण
अभियान की तिथि28 जून 2026 (रविवार)
रेलखंडथावे–मशरख–छपरा कचहरी
पकड़े गए यात्री24
वसूला गया जुर्माना₹12,475
जांच का नेतृत्ववरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वाराणसी मंडल
सहयोगी एजेंसीटिकट जांच दल एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
प्रमुख उद्देश्यबिना टिकट यात्रा रोकना एवं रेलवे राजस्व की सुरक्षा

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button