छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
डीएम ने मुआवजा भुगतान तेज करने का दिया निर्देश

छपरा। छपरा बाईपास सिक्स लेन परियोजना के तहत चल रहे भू-अर्जन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें लंबित भू-अर्जन मामलों और प्रभावित रैयतों को मुआवजा भुगतान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष कैंप लगाकर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र रैयतों को बिना विलंब मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने मुआवजा भुगतान तेज करने का दिया निर्देश
बैठक में मेथवलिया, मुकरेरा एवं माला मिर्ज़ा गांवों में चल रहे भू-अर्जन कार्यों की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित रैयतों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके आवश्यक कागजातों की पूर्ति कराई जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट
उन्होंने कहा कि छपरा बाईपास सिक्स लेन परियोजना क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान से जुड़े सभी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित गांवों में लगातार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं और मौके पर ही दस्तावेजों की जांच एवं आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करने तथा प्रत्येक मामले की प्रगति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन रैयतों के अभिलेख पूर्ण हैं, उन्हें बिना किसी अनावश्यक विलंब के मुआवजा राशि का भुगतान कराया जाए, जबकि अधूरे दस्तावेज वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी रिविलगंज, अंचलाधिकारी छपरा सदर सहित परियोजना से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



